पत्नी से कॉल के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत
हरदोई, मई 3 -- सांडी, संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से मोबाइल पर विवाद के बाद कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। हरपालपुर क्षेत्र के मतनी गांव निवासी सत्यपाल खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन बेटे हैं। बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी अनीता दो बेटों के साथ अपने मायके चौधरियापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी, जबकि बड़ा बेटा पिता के साथ घर पर ही था। शनिवार शाम नशे की हालत में सत्यपाल ने पत्नी अनीता को फोन कर जल्द घर लौटने को कहा, लेकिन अनीता ने अपनी मजबूरी जताई। यह भी पढ़ें- विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद से क्षुब्ध होकर सत्यपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.