बांदा, अप्रैल 1 -- बांदा। संवाददाता कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी को बताया कि वह बाहर रहकर मजदूरी करता है। घर पर पत्नी व बच्चे रहते हैं। गांव के दबंग हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोग धमकाते हैं। उसके परिवार के लड़के को एक आरोपी की लड़क साथ रखे हैं। जिससे वह रंजिश मानते हैं।12 मार्च को उसकी पत्नी खेत में लाही कार रही थी तभी गांव का दबंग रंजिश के कारण तमंचा लहराते हुए पत्नी को बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़खानी की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। पत्नी डर कर घर आई तो खेत में पड़ी कटी 10 बोझ लाही वह अपने लोगों के साथ ले गया। थाना प्रभारी कमासिन को सूचना पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 28 मार्च को दबंग दोबारा आ धमके करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलाकर नष्ट कर दिया। पुलिस ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपी जानमाल की धमकी दे रह...