पत्नी से कहासुनी होने के बाद युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या
एटा, मई 18 -- पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने जहर खा लिया। जहर खाने से युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे घरवालों ने बताया कि गृहक्लेश में युवक ने आत्महत्या की है। पिलुआ निवासी अशोक कुमार (31) पुत्र बाबूराम की रविवार रात को घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद युवक ने जहर खा लिया। जहर खाने से युवक की मौत हो गई। रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। उन्ही में से किसी ने पिलुआ पुलिस को सूचना दे दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है। पिलुआ पुलिस के अनुसार युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की है। गृहक्लेश में युवक ने यह कदम उठाया है। ऐसा घरवालों ने जानकारी दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.