मैनपुरी, मार्च 3 -- क्षेत्र के ग्राम नगला देवी में मंगलवार दोपहर पत्नी से हुई कहासुनी पर गुस्साए युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब काफी देर तक युवक द्वारा मकान का दरवाजा नहीं खोला गया तो खिड़की से देखा गया। युवक को फांसी पर लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंगलवार को राजेश पुत्र सुभाष चंद्र उर्फ बोटे निवासी नगला देवी की किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सोनी से कहासुनी हो गई। आवेश में आकर 40 वर्षीय राजेश ने फांसी का फंदा चूम लिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के ससुरालीजनों व परिजनों में कहासुनी हो गई। वहीं शव के अंतिम संस्कार के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के पांच पुत्रियां हैं। घटना से परिजनों का ...