पत्नी से कहासुनी पर मजदूर ने फांसी लगाई
लखनऊ, जून 21 -- निगोहां।भगवानपुर गांव निवासी मजदूर पुत्तीलाल (28) ने रविवार सुबह गर्भवती पत्नी से कहासुनी के बाद घर में ही फांसी लगा ली। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया। भगवानपुर निवासी पुत्तीलाल की रविवार सुबह घर पर किसी बात पर पत्नी रीता से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे बरामदे में चादर के सहारे फंदे से लटका देखा। पति की मौत से गर्भवती की हालत खराब है। गांव में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.