बदायूं, मार्च 20 -- पत्नी से फोन पर हुई कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा गया है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बड़ेरिया गांव में 25 वर्षीय गजेंद्र पुत्र अंतराम ने पत्नी से फोन पर हुई कहासुनी के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी और फोन पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद गजेंद्र ने यह कदम उठा लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गजेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.