पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने जंगल में लगाई फांसी, मौत
एटा, जून 22 -- पत्नी से कहासुनी के बाद शराब के नशे में जंगल पहुंच गया और आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना जैथरा के गांव कपूरपुर निवासी विश्वनाथ (35) पुत्र अनोखेलाल कुछ साल पहले थाना बागवाला के गांव मिर्जापुर में आकर बसे थे। खेत में घर बनाया था और पत्नी, परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि रविवार को मंडी में मक्का बेचकर घर लौट थे। शराब के नशे में युवक की किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद युवक घर से निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। युवक का कहीं भी पता नहीं चला। सोमवार सुबह खेत पर गई महिला ने युवक का शव पेड़ से लटका देखा और घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसएचओ बागवाला ओमप्रकाश सिंह ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.