गुड़गांव, अप्रैल 17 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सेक्टर 76 स्थित पिरामिड सोसाइटी में एक युवक ने पत्नी से कहासुनी के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय ऋषभ दीक्षित के रूप में हुई है, जो मूल रूप से रतनलाल नगर कानपुर का रहने वाला था। ऋषभ यहां सोसाइटी के एक फ्लैट में अकेले रहता था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऋषभ की शादी महज चार महीने पहले ही हुई थी। यह एक प्रेम विवाह था और दोनों अलग-अलग जातियों से संबंध रखते थे। ऋषभ की पत्नी मुंबई में नौकरी करती है। बताया जा रहा है कि ऋषभ पिछले कुछ समय से फोन नहीं उठा रहा था, जिससे परेशान होकर उसकी पत्नी मुंबई से तुरंत गुरुग्राम पहुंची। यह भी पढ़ें- महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम जब वह सेक्टर 76 स्थित फ्लैट पर पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद भी ...