बदायूं, मई 2 -- पत्नी से कहासुनी के बाद घर से निकले युवक का गांव के बाहर आम के पेड़ के नीचे शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और शराब की लत को घटना से जोड़ा जा रहा है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। मामला उसावां थाना क्षेत्र के गूरा बरैला गांव का है। यहां के रहने वाले रमेश 38 वर्ष पुत्र श्याम पाल का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। यह भी पढ़ें- पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले युवक का शव मिला इसके बाद वह सुबह घर से निकल गए और देर तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद गांव के बाहर आम के पेड़ के नीचे उनका शव पड़ा मिला। गांव के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में हड़कंप...