दुमका, जून 9 -- दुमका प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना क्षेत्र के सिंघनी गांव में रविवार की शाम पत्नी से कहासुनी होने के बाद 28 साल के पप्पू राउत ने घर से दूर दूसरे गांव में पेड़ से लटककर जान दे दी। रात को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को उसके सुपुर्द कर दिया।

पप्पू के परिवार की स्थिति मृतक के पिता निवास राउत ने बताया कि कुछ दिनों से पति पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। मारपीट की नौबत तक आ जाती थी। रविवार की शाम पत्नी किसी बात को लेकर पति पर भड़क गई। काफी भला बुरा कहा गया। किसी तरह से दोनों को शांत कराया गया। इसके बाद पप्पू राउत शाम को बिना बताए घर से निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं आया तो खोजबीन की। इसी क्रम में माछीटांड गांव के लोगों ने फोन पर जानकारी द...