वार्ता, जनवरी 5 -- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में रविवार देर रात हुए एक जघन्य हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या की वजह मृतक द्वारा आरोपी की पत्नी से मजाक छींटाकसी करना बताया गया है, जिसके चलते पति काफी खफा हो जाता था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बाड़ी में मिली लाश प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नंदकुमार पटेल का रक्तरंजित शव गांव में एक घर के बाड़ी परिसर के पास पड़ा देखा। सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच प्रारंभ की। मृतक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.