पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी ने की मासूम बेटी की डुबोकर हत्या
बुलंदशहर, अगस्त 19 -- नवीनगर के जंगल में ट्यूबवेल की पानी की कुंडी में डुबोकर पांच वर्षीय तबस्सुम की पड़ोसी ने इसलिए हत्या कर दी, कि उसे शक था कि बच्ची के पिता के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। मृतका बच्ची के पिता ने पड़ोसी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार रात शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में देर रात बच्ची को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मृतका के पिता आकिल ने पड़ोसी उस्मान पुत्र अकबर पर बच्ची को पानी में डुबोकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जहांगीराबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गौरतलब है कि मंगलवार को पांच वर्षीय तबस्सुम घर से लापता हो गई थी। करीब दोपहर दो बजे ग्रामीणों ने उसका शव घर से करीब 3 सौ मीटर दूर ट्यूबवेल की पानी की कुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.