औरैया, दिसम्बर 27 -- थाना सहायल क्षेत्र में सड़क किनारे मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पूछताछ में सामने आए तथ्यों से हत्या की पूरी साजिश उजागर हो गई। पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और क्षेत्राधिकारी नगर अशोक कुमार सिंह ने औरैया कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। घटना 25 दिसंबर 2025 की है, जब सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम पूर्वबक्शा में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त पिंटू कुमार उर्फ सतीश निवासी फतेहपुर थाना सहार के रूप में की थी। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य संकल...