नैनीताल, अप्रैल 16 -- नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में अपनी पत्नी के कार्यस्थल पर जाकर हंगामा और अभद्रता करने वाले पति व उसके दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों आरोपी नशे में धुत पाए गए।जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद निवासी महिला पिछले चार माह से पति से अलग अपने मायके में रह रही थी और तल्लीताल की एक दुकान में कार्य कर रही थी। गुरुवार को उसका पति अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा और महिला के साथ गाली-गलौज व अभद्रता शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। एसओ मनोज नयाल ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में दोनों आरोपियों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...