गोंडा, जनवरी 23 -- धानेपुर, संवाददाता। पत्नी से अनबन के चलते पश्चिम पुरवा निवासी एक युवक ने घर पर कमरा बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेतवागाड़ा के मजरा पश्चिम पुरवा निवासी युवक शिव प्रसाद (40) अक्सर नशा कर लेता था। इसको लेकर परिवार में विवाद बना रहता था। बताया जाता है कि बीते दिनों नशा करने को लेकर युवक का पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके चलते दोनों में कुछ दिन से अनबन चल रही थी। इसी अनबन के चलते गुरुवार की रात को घर पर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस के मुताबिक युवक ने घर के कमरे में छत में लगी पंखा के कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यही नहीं युवक ने फांसी लगाने से पहले दरवाजा को अंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.