मुरादाबाद, मार्च 22 -- क्षेत्र के गांव करनपुर में पत्नी से नाराज होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की ,जिससे घटना से सनसनी फैल गई। गांव निवासी युवक मोनू की शादी पड़ोसी गांव निवासी युवती के साथ हुई थी, मोनू शादी के समय से ही वैवाहिक जीवन से खुश न होने पर आये दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था, इसी दौरान विवाहिता ने दो बच्चों को जन्म दिया, घटना रविवार की दोपहर 11:30 की है, दंपति में झगड़ा हो गया, जिससे आहत होकर युवक मानसिक संतुलन को बैठा । पड़ोस के मेडिकल स्टोर से जहरीला पदार्थ लाकर सेवन कर लिया, जिससे युवक की हालत बिगड़ने लगी, परिजनो ने उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कर दिया, हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है,इस संबंध में थाना अध्यक्ष डिलारी कृष्ण क...