प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के झपिया लाल बिहारा गांव में शुक्रवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से अनबन घटना की वजह बताई गई। युवक ने फांसी लगाने से पूर्व ट्रेन से कटकर जान देने का भी प्रयास किया था।झपिया लाल बिहारा निवासी 33 वर्षीय फहीम खान पुत्र नसीम खान पेशे से एसी मैकेनिक था। उसने शुक्रवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। रात लगभग सवा आठ बजे छोटी बहन शमा खान ने उसे फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहनोई शाहनियाज अहमद ने बताया कि नशे की आदत के चलते फहीम की पत्नी गुलिस्ता से अनबन थी। शुक्रवार को गुलिस्ता 15 माह के बेटे मोहम्मद जैन को लेकर मायके करारी थाना क्षेत्र के मझियावां गांव चली गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.