पत्नी-सास की गला रेत हत्या, बर्खास्त फौजी गिरफ्तार
इटावा औरैया, अगस्त 17 -- भरथना। हर माह सात हजार रुपये गुजारा भत्ता देने से बचने के लिए एक पति ने पत्नी और सास के हाथ पैर दुपटटे से बांध गला दरांती से रेत नृशंस हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। दो दिन से दरवाजे न खुलने पर दूधिए की शंका पर सोमवार को डबल मर्डर का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने 12 घंटों के भीतर सनसनीखेज घटना का खुलासा कर मुठभेड़ में आरोपी पति के एक रिश्तेदार बर्खास्त फौजी को गोली मार गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार आरोपी पति की तलाश की जा रही है। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि भरथना थाना क्षेत्र के चंदेठी जैतपुर ख्वाज्गी गांव में 55 साल की पुष्पा देवी यादव अपनी विवाहित बेटी 35 साल की निर्मला देवी यादव उर्फ मंजू यादव के साथ अकेली रहतीं थीं। यह भी पढ़ें- गुजारा भत्ता से बचने के लिए पत्नी-सास की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.