पत्नी साथ चलने को तैयार नहीं हुई तो डायल 112 पर फोन कर टावर पर चढ़ गया युवक
गोरखपुर, मई 26 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में मंगलवार को एक युवक डायल 112 पर फोन कर टॉवर पर चढ़ गया। युवक के टॉवर पर चढ़ते ही कस्बे में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस को तेज धूप में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब सवा घंटे बाद उसकी पत्नी मौके पर पहुंची, जिसके बाद युवक टॉवर से नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस युवक, उसकी पत्नी और परिजनों को थाने ले गई। मिली जानकारी के अनुसार, सहजनवा थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक मंगलवार दोपहर डायल 112 पर फोन कर बताया कि वह भटहट कस्बे में स्थित टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या करने जा रहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की पहचान रियाजुद्दीन के रूप में हुई है। उसने लगभग एक वर्ष पहले कोर्ट मैरिज की थी。 यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.