सोनभद्र, अप्रैल 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन आवास में तैनात एक सिपाही के साथ पत्नी और ससुराल पक्ष की तरफ से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चुर्क चौकी पर तैनात सिपाही पीयूष कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में चौकी चुर्क थाना राबर्ट्सगंज में तैनात हैं। उनकी पत्नी आराधना भी राबर्ट्सगंज कोतवाली में तैनात बताई गई हैं। पीयूष कुमार के अनुसार 22 अप्रैल की रात करीब 10 बजे चौकी प्रभारी ने उन्हें बताया कि दो आईजीआरएस प्रकरण लंबित हैं, जिनकी आख्या लगानी है। इस पर वह चौकी जाने के लिए घर से निकलने लगे। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी आराधना ने उन्हें रात में ड्यूटी पर जाने से मना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.