पत्नी समेत चार पर मारपीट का आरोप
हरदोई, जून 16 -- हरदोई। हरियावां थानाक्षेत्र के ग्राम पीलामहुआ निवासी आदिल ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी, ससुर और दो अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। आदिल के अनुसार, वह रद्धेपुरवा रोड स्थित किराये के मकान में रहता है। 13 जून की सुबह पत्नी के पिता माजिद, जिबराइल और मंसूर उसके कमरे पर पहुंचे। विवाद के दौरान मारपीट करने लगे। आरोप है कि पत्नी समरीन ने लेजर कटर से हमला कर दिया। इससे उसके बाएं हाथ में चोट आई। छह टांके लगे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी नकदी व जेवर लेकर चले गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.