पत्नी समेत चार पर घर में आग लगाने और मारपीट का मुकदमा
बदायूं, जून 10 -- उझानी। घर में घुसकर मारपीट करने, नकदी व जेवर निकालने और पेट्रोल छिड़ककर मकान व मोटरसाइकिल में आग लगाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर महिला के साथ मारपीट करने, घर का सामान जलाने, अनाज व शैक्षिक प्रमाणपत्र नष्ट करने और जानमाल का नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं।
घटना का विवरण उझानी कोतवाली क्षेत्र के खजुरारा गांव का यह मामला है। गांव निवासी अंकुर पुत्र सौदान सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 14 मार्च 2026 को उनकी पत्नी सुमन, सास मायादेवी, साले जितेन्द्र और मोहन उनके घर पहुंचे थे। उस समय अंकुर दिल्ली में थे। अंकुर ने बताया कि चारों लोग उनकी मां के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनकी मां के साथ मारपीट की गई। अंकुर ने कहा कि घर में रखे 3500 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.