हिन्दुस्तान संवाद, मार्च 25 -- भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य क्रिकेटर कुलदीप यादव बुधवार को अपनी धर्मपत्नी वंशिका संग मथुरा स्थित ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन-अर्चन किया। उनके आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रेमियों के बीच विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। कुलदीप यादव एवं उनकी पत्नी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से ठाकुर बांके बिहारी जी की पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर के सेवायत सांवरिया गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूरे विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। पूजन के दौरान मंदिर में भक्ति का दिव्य वातावरण बना रहा। वैदिक मंत्रों की गूंज और ठाकुरजी के जयकारों के बीच क्रिकेटर कुलदीप यादव और उनकी पत्नी भ...