मिर्जापुर, अप्रैल 5 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा की पोखरी मोहल्ले में शुक्रवार की शाम पत्नी संग दुकान पर सामान लेने गए पति पर मनबढ़ों ने जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस तीन नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। क्षेत्र के अनगढ़ महावीर मोहल्ला निवासी अंजू देवी का आरोप हैकि कुछ दिनों पूर्व पति गोविंद से आयुष पांडेय ने कहासुनी की थी। उस दौरान उसने हत्या करने की धमकी दी थी। शुक्रवार की रात लगभग सात बजे पति गोविंद प्रजापति के साथ भटवा पोखरी किराना की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। तभी पति को पीयूष पांडेय उर्फ प्रभात परेशान करते हुए गाली गलौज देने लगा। तभी उसका भाई निश्चय पांडेय उर्फ नीरू, आयुष व चार अन्य लोग मिलकर पति को घेर लिए। पति का गला दबाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.