पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; दिल्ली में खौफनाक कांड
नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के पॉश इलाके में रहने वाले एक बड़े इनकम टैक्स अधिकारी के घर से उनकी बेटी की कत्ल की खबर आई। दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी में रहने वाले आईआरएस अधिकारी की 22 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा गया और मोबाइल चार्जर के केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आशंका है कि हत्या से पहले उसके साथ रेप भी किया गया। शक की पहली सुई उस नौकर की तरफ है जिसे पिछले दिनों काम से हटा दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, आईआरएस अधिकारी की बेटी घटना के वक्त घर पर अकेली थी। अधिकारी अपनी पत्नी के साथ सुबह जिम चले गए थे। परिजनों का कहना है कि जिम से लौटने पर उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में बेटी को अचेत हालत में पाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक और क्राइम ब्रान्च क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.