जालौन, मार्च 26 -- UP Murder:यूपी के उरई में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। कैलिया थाना क्षेत्र के जंगल में मंगलवार देर रात को जली हालत में मिले युवक का खुलासा उसकी पहचान युवक अमित जाटव के रूप में की गई। युवक कैलिया थाना क्षेत्र में अपने दोस्त संग महिला मित्र से मिलने गया था और युवक को महिला मित्र के पति ने मौत के घाट उतार दिया और सबूत शिनाख्त मिटाने को लेकर शव को जलाकर जंगल में फेंक दिया। लेकिन पुलिस ने 24 घंटे में ही मृतक की पहचान कर इस अंधे मर्डर का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रेढ़र थाना क्षेत्र के ऊमरी पुरा निवासी गिरजा शंकर ने बताया कि उसका लड़का अमित जाटव 24 वर्ष कई वर्षों से अपने ताऊ मध्य प्रदेश के लहार थाना क्षेत्र के जनकपुरा में रहता था। कई वर्षों से वहीं की रहने वाली युवती से उसक...