लखनऊ, अप्रैल 19 -- लखनऊ,संवाददाता। मीडिएशन के लिए हाईकोर्ट आए पति से पत्नी व साले ने डेढ़ करोड़ रुपये और 30 लाख की एफडी की मांग की। पीड़ित पिता-पुत्र ने उक्त मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। इसपर आरोपी साले ने हाईकोर्ट में भूतल पर लगी लिफ्ट के पास जीजा और उनके पिता को पीटा। आरोप है कि आरोपियों ने गला दबाते हुए गोली मारने की धमकी दी। सीआरपीएफ जवान व पुलिसकर्मियों ने सभी को अलग किया। पीड़ित ने पत्नी व साले के खिलाफ विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।कैसरबाग के मछली मोहाल जंबूरखाना निवासी सैफ राशिद ने बताया कि 15 अप्रैल को पिता राशिद अली के साथ हाईकोर्ट स्थित मीडिएशन सेंटर तारीख पर गए थे। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक मामले में 12 पर मुकदमा दर्ज इस दौरान उनकी पत्नी सिमरन सिराज और उसका भाई मंसूर उर्फ राज निवासी मछली मोहाल भी आए थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.