मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज आनंदपुरी निवासी विकास कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। घटना सात अप्रैल की दोपहर पौने चार बजे कचहरी परिसर में हुई। मामले में पीड़ित ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पत्नी और ससुर समेत अन्य को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से पत्थर से हमला किया। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...