सीतापुर, मार्च 22 -- सीतापुर, संवाददाता।संदना थाने मे पत्नी और उसके खिलाफ पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर संदना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गोविंदपुर निवासी गीता के मुताबिक उनके बेटे अजय पाल और उसकी पत्नी शशी देवी के बीच कई वर्षों से कानूनी विवाद चल रहा था। शशी ने अजय पाल पर कई मुकदमे दर्ज करा दिये थे। जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रह रहा था। गीता के मुताबिक जब भी बेटा अजय पाल तारीख पर कचहरी जाता था, तो महोली के पहाड़ी निवासी पत्नी शशी और उसके पिता नत्थू उसे गालियां देकर बेइज्जत करते थे। आरोप है कि बीते 26 अगस्त 2025 को अजय पाल का पत्नी शशी से फोन पर कहासुनी हुई थी। इस दौरान शशी ने अजय पाल को आत्महत्या के लिए उकसाया जिसपर उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। आरोपियों के खिलाफ संदना थाने और और एस...