हाथरस, जून 13 -- पत्नी व मासूम बेटे को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज -(A) पत्नी व मासूम बेटे को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, रिपोर्ट दर्जसादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेदई निवासी एक मजदूर ने न्यायालय के आदेश पर अपनी पत्नी और छह वर्षीय पुत्र को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।गांव बेदई निवासी निरोत्तम सिंह पुत्र काशीराम ने रिपोर्ट में बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके पांच छोटे बच्चे हैं। 3 दिसंबर 2025 को वह ईंट-भट्टे पर मजदूरी करने गया था। शाम को घर लौटने पर उसकी पत्नी नीतू देवी तथा सबसे छोटा पुत्र पवन (6 वर्ष) घर पर नहीं मिले। निरोत्तम सिंह का आरोप है कि जानकारी करने पर पता चला कि उसका भांजा विजेंद्र पुत्र भूदेव तथा उसका भाई हरी पुत्र भूदेव निवासी गांव जमों, थाना इगलास, ज...