पत्नी व मासूम के संग सफर कर रहे युवक ने ट्रेन से कूद दी जान
उन्नाव, सितम्बर 21 -- उन्नाव, संवाददाता। पत्नी व मासूम बेटी के संग अहमदाबाद से देवरिया जा रहे युवक ने चलती ट्रेन से कूद कर जान दे दी। सदर कोतवाली व आरपीएफ ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला देवरिया थाना भटनी क्षेत्र के मुस्कापुर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय सोनू पुत्र उग्रसेन राजभर गुजरात के अहमदाबाद में मजदूरी करता था। रविवार दोपहर पत्नी पूजा व 5 वर्षीय बेटी के साथ अहमदाबाद से ट्रेन संख्या 152070 जन साधारण एक्सप्रेस से गांव लौट रहा था। लोगों के मुताबिक सोनू ने करोवन रेलवे क्रासिंग के पास चलती ट्रेन से छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। पत्नी की चीख पुकार व युवक के कूदने पर गार्ड ने लोको पायलट से संपर्क कर उन्नाव जंक्शन पर ट्रेन रुकवाई। उसके बाद पत्नी की सूचना पर रेलवे पुलिस व स्टेशन मास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.