पत्नी व बेटे को ससुराल से लौट रहे हाथरस के पत्रकार की इटावा में हादसे में मौत
इटावा औरैया, जुलाई 8 -- इटावा। कानपुर-आगरा हाईवे पर मंगलवार की देर रात हुए हादसे में बाइक सवार हाथरस के पत्रकार की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी व बेटे को कानपुर ससुराल छोड़कर वापस लौट रहे थे तभी हादसा हो गया। फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के तुलसी अड्डा के सामने हाईवे पर मंगलवार देर रात किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर गया। वहां से गुजर रहे 28 वीं वाहिनी पीएसी निवासी विशाल यादव और उनके साथियों की नजर घायल पर पड़ी। उन्होंने अपनी कार रोककर युवक को पास में स्थित समृद्धि अस्पताल पहुंचाया। लेकिन घायल का पुलिस केस होने के कारण इलाज नहीं किया। आनन फानन में वे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन अस्पताल के डाक्टर राघवेंद्र ने जांच करके उसको मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.