मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन के मदीना कॉलोनी में इरशाद ने पत्नी व अपने मासूम बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बुधवार को परिजनों को चारों के शव पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द कर दिए थे। गमगीन माहौल में सभी के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया है।मंगलवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मदीना कालोनी निवासी इरशाद ने अपनी पत्नी नूरीन, बेटे आहिल व अक्शा की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महिला का शव फर्श पर पड़ा था, जबकि दोनों बच्चों के शव पलंग पर पड़े थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। थाना प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इरशाद की मौत लटकने से हुई है जबकि उसकी पत्नी नूरीन व बेटे आहिल ...