पत्नी व दो बेटियों की हत्या करने में कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
महोबा, जून 3 -- महोबा, संवाददाता। पत्नी और दो बेटियों की सिलबट्टा से कूचकर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही उक्त दोषी युवक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बुधवार को अपर एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी अपर्णा त्रिपाठी ने यह फैसला सुनाया है।शहर के समद नगर में 17 जुलाई 2023 को देवेंद्र विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी राजकुमारी से झगड़ा होने के बाद सिलबट्टा से हमला बोल दिया। बचाव करने पर नौ वर्षीय बेटी आरुषि और पांच वर्षीय बेटी सोनाली की भी सिलबट्टा से कूचकर हत्या कर दी थी। पत्नी व दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने के बाद शराबी पति घर का दरवाजा बंद कर चंपत हो गया था। मृतका के पिता हरिप्रसाद पांचाल निवासी नौरंगा थाना मझगंवा हमीरपुर ने पुलिस को तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर देवेंद्र को गिरफ्तार कर जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.