दरभंगा, मई 20 -- हायाघाट/सुरहाचट्टी। पतोर थाना क्षेत्र के बगाही चौड़ (चन्दनपट्टी) स्थित मुर्गा फॉर्म में 19 मई की सुबह सनकी युवक संजीत दास उर्फ बिल्टू दास द्वारा पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या की घटना को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी चौक चौराहों पर चर्चा होती रही। क्षेत्र में इस तरह की हुई पहली घटना को लेकर लोग स्तब्ध हैं। वहीं अंडा फॉर्म में भी मायूसी पसरी हुई है। हालांकि मजदूर अन्य दिनों की भांति अपने-अपने काम में लगे रहे। कल की घटना को लेकर ये लोग भी सहमे हुए हैं। मृतका फूल कुमारी दास एवं तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उसके रिश्तेदार माघु दास के साथ पश्चिम बंगाल स्थित उसके गांव भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- पति ने पत्नी व तीन बच्चों को मार डाला बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंडा फॉर्म के मालिक खुर्शीद रहमानी ने बताया ...