पत्नी व उसके जीजा ने युवक को पीटा, केस दर्ज
बाराबंकी, जून 27 -- बाराबंकी। वैवाहिक विवाद को लेकर एक युवक ने अपनी पत्नी व उसके बहनोई और अन्य पर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। देवा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वादीनगर गांव निवासी शुभम कुमार यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2017 में शालू उर्फ शालिनी से हुआ था। विवाह के बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है और कई मुकदमे न्यायालय में लंबित हैं। इसी रंजिश के चलते विपक्षी लगातार धमकियां दे रहे थे।पीड़ित ने बताया कि 24 जून की रात वह अपनी मौसी के यहां तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने विशुनपुर क्षेत्र गया था। आरोप है कि वहां उसकी पत्नी शालू उर्फ शालिनी, बहनोई वीरेन्द्र यादव, किरन यादव व अन्य लोग पहुंच गए और उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर रिश्तेदारों ने बीच-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.