हाथरस, अप्रैल 15 -- हाथरस, संवाददाता। पत्नी वियोग में कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला भूरा में युवक ने मंगलवार की सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अजीत 29 निवासी नगला भूरा ऑटो चलाता था। करीब नौ माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार पड़ोसियों ने बताया कि करीब चार- पांच महीने पूर्व अजीत का अपनी पत्नी के साथ अलगाव चल रहा था। उसकी पत्नी मथुरा के कोतवाली राया क्षेत्र के कारब निवासी जीजा के यहां रह रही थी। मृतक के चचेरे भाई प्रदीप ने बताया कि अजीत की उसकी पत्नी से फोन पर कोई बात हो गई थी। यह भी पढ़ें- पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या इसी बात पर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को जैसे परिजनों को मामले की जानकारी हुई परिजनो...