हमीरपुर, फरवरी 13 -- हमीरपुर। थाना ललपुरा के रूरीपारा गांव में पत्नी वियोग में पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सवेरे फंदे से लटका शव देख परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। गांव निवासी रामकृपाल ने दिल्ली की किसी महिला से शादी की थी। दो साल पूर्व उसकी पत्नी उसके आचरण से तंग आकर अपनी बच्ची को लेकर चली गई। तब से रामकृपाल गांव में अकेला रह रहा था। हल्का इंचार्ज दरोगा सिद्धनाथ राय ने बताया कि रामकृपाल शराब का लती थी। बीती रात नशे की हालत में उसने घर पर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.