हमीरपुर, मई 26 -- हमीरपुर। थाना जलालपुर के न्यूलीबांसा गांव निवासी युवक ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। गांव निवासी जयपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 24 मई को दोपहर में उसकी 32 वर्षीय पत्नी कल्पना घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने पति की तहरीर पर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...