कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी लाखों रुपये कीमत के जेवर व नकदी रुपया लेकर गायब हो गई है। इसमें उसके प्रेमी की अहम भूमिका है। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक युवक ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि नौ मार्च को वह दावत खाने के लिए चित्रकूट गया था। उसकी पत्नी व उसके पिता थे। पिता खेतों की ओर चले गए। इसी दौरान उसकी पत्नी सात लाख रुपये कीमत के जेवर, 50 हजार रुपया नकद के अलावा मोबाइल व कपड़ा लेकर अपने प्रेमी के साथ गायब हो गई। पिता लौटकर आए तो उनको जानकारी हुई। पीड़ित ने एसपी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...