लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- पत्नी के मायके से वापस साथ न आने से आहत थाना क्षेत्र के एक युवक ने उत्तराखंड में फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पत्नी के मायके वालों पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के रमुआपुर गांव निवासी श्रीराम के पुत्र धर्मेंद्र ने मोतीपुर गांव निवासी माधुरी से 21 अप्रैल को प्रेम विवाह किया था। बताया गया कि युवती के परिजन विवाह के लिए तैयार नहीं थे, जिसके बाद दोनों ने मंदिर में विवाह करने के साथ कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: युवक का शव पहुंचने पर घंटों हंगामा परिजनों का आरोप है कि 17 जुलाई को माधुरी के पिता शत्रोहन उसे एक दिन के लिए मायके ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। अगले दिन धर...