झांसी, अप्रैल 25 -- झांसी, संवाददाता। टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद एक युवक की मौत की वजह बन गया। पत्नी के अलग हो जाने से मानसिक रूप से परेशान युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव बिकटौरा का रहने वाले प्रमोद कुमार (32) बेटा बृजभान की पत्नी चली गई थी। परिजनों के अनुसार, प्रमोद और उसकी पत्नी के बीच काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। आए दिन दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी। करीब दो माह पहले यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में दोनों के बीच समझौता कराया गया था। लेकिन समझौते के बाद भी हालात सामान्य नहीं ह...