पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने फांसी लगाकर दी जान
कानपुर, जून 30 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रसूलाबाद थांना क्षेत्र के पहाड़ीपुर बुझवा गांव के एक युवक ने पत्नी के मायके से नहीं आने से नाराज होकर घर के अंदर कमरे में छत के कुंडे से फांसी लगा ली। जानकारी होते ही परिजन उसको फंदे से उतारने के बाद सीएचसी रसूलाबाद लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पहाड़ीपुर बुझवा गांव का रहने वाला पच्चीस वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह पुत्र कश्मीर सिंह ग्रामीण बैंक मित्र के रूप में काम करता था। दस दिन पहले उसकी पत्नी शांती देवी मायके चली गई थी। उसके वापस नहीं आने पर वह तनाव में रह रहा था। मंगलवार दोपहर में उसने घर के अंदर कमरे में छत के पंखे के कुंडे में फांसी लगा ली। उसको फंदे में लटका दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.