मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र की भगवानपुर सिमरा पंचायत के दामोदरपुर गांव में बुधवार की रात युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक गणेश मांझी का 32 वर्षीय पुत्र श्यामलाल मांझी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि श्यामलाल का ससुराल कर्मवारी गांव में था। पत्नी मायके में है। बुधवार को वह पत्नी को बुलाने ससुराल गया था। उसकी पत्नी मायके से आने से इनकार कर दिया, जिसके बाद श्यामलाल गांव पहुंचकर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.