पत्नी मायके गई थी तो घर में दूसरी औरत ले आया, मां ने रोका तो उसे मार डाला; इंदौर में कलयुगी बेटे की करतूत
इंदौर, जुलाई 16 -- इंदौर में एक कलयुगी बेटे ने उसे जन्म देने वाली मां को बुरी तरह पीट-पीटकर मार डाला। बुजुर्ग मां का कसूर केवल इतना था कि उसने बेटे को पत्नी की अनुपस्थिति में दूसरी महिला को घर लाने से रोका था। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद गुस्साए बेटे ने लात-घूंसों से पीटा, इस दौरान बुजुर्ग मां की मौत हो गई। पड़ोसियों के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात लसूड़िया थाना इलाके में हुई। इस बारे में जानकारी देते हुए एडिशनल DCP (जोन 2) अमरेंद्र सिंह ने कहा, 'गीता बाई और उनका बेटा आकाश घर पर थे, तभी उनके बीच झगड़ा हुआ। झगड़े की वजह यह थी कि आकाश अपनी पत्नी के मायके चली गई थी, और इसके बाद आकाश एक अन्य महिला को घर पर ले आया था। जब उसकी मां गीता बाई ने इस पर आपत्ति जताई, तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.