गोरखपुर, अप्रैल 13 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के डुमरी खास कस्बा टोला में सोमवार को 11 बजे एक युवक ने पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य इक्कठा किए हैं। जानकारी के मुताबिक, गांव के गोविंद (30) पुत्र रामगति का शव सोमवार सुबह फंदे से लटका मिला। बताया गया कि सोमवार को गोविंद की अपने पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पत्नी अपनी मायके चली गई। जिससे पति नाराज होकर कमरे में पंखे की कुंडी से गमछा से फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। मृतक दो बच्चों का पिता था। उसकी आठ वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.