पत्नी मायके गई, युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
बांदा, जुलाई 8 -- बांदा। पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने निर्माणाधीन मकान में गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरका थाना क्षेत्र के कलाना निवासी गजराज ने बताया कि 26 वर्षीय बेटे सुरेश ने सोमवार रात निर्माणाधीन मकान जाने की बात कह कर निकल गया। वहीं पर रोशनदान में गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो मौके पर पहुंचे पिता ने देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही वह चीख पड़ा। शोर सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया सुरेश तीन भाई में दूसरे नंबर का था। उसकी जनवरी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.