नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- खिलखिलाकर हंसने के लिए अब लोग वजह खोजते हैं और अगर आप रील्स देखकर ऊब चुके हैं, तो कुछ चुटकुले पढ़िए। चुटकुले हमेशा से ही चेहरे पर हंसी लाने का काम करते आए हैं। आज हम आपके लिए पति-पत्नी की नोक-झोंक वाले मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन्हें पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी।पति-पत्नी के 20 मजेदार चुटकुले 1. कीमत पत्नी- सुन रहे हो जी, आपके लिए मेरी क्या कीमत है? पति- जानू, तू तो करोड़ों की है... पत्नी- तो उसी करोड़ों में से 50,000 रुपये देना, सहेलियों के साथ दुबई घूमने जाना है! फिर क्या था, पति तुरंत बेहोश! 2. 4-5 दिन ना दिखूं तो... पत्नी- अगर मैं आपको 4-5 दिन ना दिखूं, तो... कैसा लगेगा? पति (खुश होकर): बहुत अच्छा लगेगा! फिर क्या था, पत्नी सोमवार को ना दिखी, मंगलवार को ना दिखी, बुधवार को ना दिखी, गुरुवार को ना दिखी... शुक्रवार को...