रांची, मई 2 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शिवनगर, कमड़े निवासी दीपक कुमार सिन्हा ने अपनी पत्नी अंशिका थापा और बेटे पर जानलेवा हमला कर घर का सामान लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए एक मई को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार तीन अप्रैल को पत्नी और पुत्र घर पहुंचे और सामान समेटने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई की और पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दीपक को पड़ोसियों की मदद से चार दिन बाद सदर अस्पताल रांची पहुंचाया गया, जहां उसके पैर में फ्रैक्चर सहित कई गंभीर चोटें पाई गईं। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...