सहारनपुर, मार्च 14 -- सहारनपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र की दया गार्डन कॉलोनी में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने अधिवक्ता के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने घर में मौजूद उनकी पत्नी और बेटी को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और घर व चैंबर खंगालकर करीब 43 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार चिलकाना रोड स्थित दया गार्डन कॉलोनी निवासी अधिवक्ता नौशाद अली जिला न्यायालय में वकालत करते हैं। शुक्रवार रात वह ईशा की नमाज व तरावीह पढ़ने के लिए अपने बेटे के साथ नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके घर में घुस गए और घर में मौजूद अधिवक्ता की पत्नी और बेटी को बदमाशों ने तमंचा दिखाकर डराते-धमकाते हुए एक जगह बैठाकर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश आराम से पूरे घर और अधिवक्ता के चैंबर की तलाशी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.